Advertisement

बीकानेर-कोटासर श्री करणी गौशाला में सोमवती अमावस्या पर हुआ हवन अनुष्ठान भामाशाहों ने की गौसेवा दिया सहयोग साथ ही दुलचासर का मूंधड़ा परिवार बनाएगा पक्षी घर हुई घोषणा

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

कोटासर गांव की श्री करणी गौशाला में आज सोमवती अमावस्या पर हवन अनुष्ठान के साथ लिया पक्षी घर बनाने का संकल्प व सामूहिक विशाल भंडारा सोमवती अमावस्या के शुभअवसर पर गौशाला में बनी यज्ञशाला में पंडित विजय कुमार जाजड़ा दुलचासर ने वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन अनुष्ठान करवाया गया मुख्य यजमान के रूप में दुलचासर माहेश्वरी समाज के भामाशाह समाजसेवी रामकुमार मूंधड़ा भंवरी देवी मूंधड़ा रहे। मुख्य यजमान ने यज्ञ में आहुतियां देकर सुख समृद्धि की कामना की। केशरी चंद भेरू दान मूंधड़ा दुलचासर ने गोशाला परिसर में पक्षियों के लिए पक्षी घर बनाने की घोषणा करते हुए शुभ संकल्प लिया। साथ ही ओमप्रकाश जाजड़ा सधर्मपत्नी,मनीराम सधर्मपत्नी,तोलाराम सारण,हरि सिंह चौहान जयपुर सिंह चौहान प्रेम देवासी आदि ने आहुतिया दी। सामूहिक खल, चुरी, गुड़ का विशाल भंडारा कर गौ सेवा की गई। खल भंडारा हेतु 4100रु श्रीमती निशा कंकाणी थाने महाराष्ट्र एवं श्रीमती माधुरी तोषनीवाल कोलकाता,4100रु की पावन सेवा समर्पित कर श्रीमती भंवरी देवी मूंधड़ा दुलचासर ने अपने पुत्र ओम प्रकाश मूंधड़ा का जन्म दिवस गौ सेवा कर मनाया 2100रु ओम प्रकाश जोशी गंगाशहर एवं दिनेश कुमार लुणावत गंगा शहर,2100रु अर्जुन पुत्र प्रहलाद सुथार दुलचासर हाल बड़ोदरा,2100रु समाजसेवी श्याम सुंदर सुथार दुलचासर हाल चेन्नई,1100रु राजेंद्र कुमार जोशी गंगाशहर हाल मुंबई,1100 रु रामलाल सुथार बेनीसर हाल मुंबई 500रू विजेता जुगल किशोर सोनी गोठन, 500रू आरती सोनी,2 बोरी खल,1 पेटी गुड़ संतोष कंवर धर्मपत्नी नरपत सिंह भाटी सिंह सिंजगुरु हाल गोवा,1 पेटी गुड़ ओम प्रकाश जाजड़ा 1 पेटी गुड़ हीराराम छरंग दुलचासर 1 बोरी खल धारणिया ट्रेवल्स के मालिक रिछपाल धारणिया सांवतसर आदि ने बढ़ चढ़ कर की गौ सेवा गौशाला कमेटी ने सभी को दुपट्टा पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया गौशाला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भी गौ सेवा में सहयोग किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!