सवांददाता चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ
बीकानेर के खारा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पीओपी की फैक्ट्री में रविवार को एक युवक का शव मिला। प्रारंभिक जांच में मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि युवक की बेरहमी से पिटाई कर जान से मारा दिया गया। मामले में लापरवाही बरतने पर जामसर थानाधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया गया। अब उनके निलंबन की मांग पर अड़े है। परिजन और ग्रामीण सोमवार सुबह से पीबीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे है। भाजपा और कांग्रेस के नेता भी धरने पर बैठे है। सोमवार सुबह तक मृतक के परिजनों व नेताओं ने मोर्चरी के आगे धरने लगाया हर बाद अचानक धरनार्थियों ने हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारियों ने म्युजिम्म सर्किल से लेकर पीबीएम तक दोनों तरफ रास्ता जाम कर दिया है जिससे आने जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि कुछ स्कूली बच्चों
की टैक्सियां अंदर फंस गई है।
पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं उठाया शव
मामले के अनुसार कालासर निवासी नरेंद्र सिंह (32) पुत्र गिरधारी सिंह का शव रविवार को उठाने से मना कर दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी और अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठे गए। काफी समझाइश के बाद माने और शव को पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। शव का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया गया लेकिन परिजनों ने लेने से मना कर दिया।
थानेदार के निलंबन की मांग
परिजन और ग्रामीण मांगों को लेकर मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे है। धरने पर आज भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत
भगवान सिंह मेड़तिया, कांग्रेस नेता प्रहलाद सिंह मार्शल पहुंचे है। शेखावत ने आरोप लगाया कि पुलिस पूरे मामले में लापरवाह रही है। सुबह पांच बजे घटना का पता चलने के बाद भी पुलिस ने हत्या करने वालों को भागने दिया। कार्रवाई की बात गई तो थानेदार को महज लाइन हाजिर कर दिया। हम उसके निलंबन की मांग कर रहे हैं। ये है मांग धरना दे रहे जनप्रतिनिधियों ने चार मांग प्रशासन के सामने रखी है। मांगों पर अधिकृत तौर पर सरकार और प्रशासन कुछ नहीं कहेगी। तब तक धरना जारी रहेगा।
ये चार प्रमुख मांगे
1.थानेदार का निलंबित किया जाए
2.मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी दी जाए
3.मुआवजा दिया जाए
4.हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए
श्रीडूंगरगढ़ से क्या कनेक्शन
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह फैक्ट्री गांव बाडेला के निवासी किशनाराम गोदारा की है एवं गोदारा व उनके पुत्र रामप्रताप इसका संचालन करते है। घटना के बाद से ही दोनो फरार है एवं पुलिस उनकी तलाश में श्रीडूंगरगढ़ के गांव बाड़ेला में भी दबीश दी है। पुलिस ने इस मामले में फैक्ट्री में रहने वाले तीन जनों को रविवार से ही राऊंड अप भी किया हुआ है व दोनो मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है।
श्रीडूंगरगढ़ एसएचओ करेंगे जांच
आरोपी श्रीडूंगरगढ़ के, जांच भी श्रीडूंगरगढ़ थाने को इस बात का भी विरोध हो रहा है कि हत्या के मामले में जिन लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। वह सभी श्रीडूंगरगढ़ के गांव में रहने वाले हैं। ऐसे में जांच भी श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी को दी गई है। इससे जांच की निष्पक्षता पर असर पड़ सकता है।
मांगे नही मानी तो मंगलवार को होगा चक्का जाम
बीकानेर में जोरदार विरोध प्रदर्शन चल रहा है एवं मृतक के परिजनों एवं समाज के नेताओं ने पहले फैक्ट्री के बाहर धरना लगाया था एवं आज सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पीबीएम मोर्चरी के बाहर धरना दिया हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को 3 बजे तक अल्टीमेंट दिया गया था। जिसमें बताया कि मांग अगर पूरी नहीं होती है तो प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को खुली चेतावनी दी है कि मंगलवार से चक्का जाम किया जायेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। अचानक जाम लगाने से स्कूलों से आने वाले बच्चों को इस भर गर्मी के बहुत परेशान होना पड़ रहा है। इसको लेकर परिजनों बहुत चिंतित है क्योकि जयपुर रोड पर काफी स्कूलें है जिनकी छुट्टी दो बजे के बाद ही होती है इससे बच्चों की टैक्सियां इस जाम में फंस गई है।


















Leave a Reply