• अस्थाई गौशाला खिदिरपुर शो पीस बनकर चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट मवेशी चट कर रहे किसानों के खेत।
अयोध्या (बीकापुर) : एक तरफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जहां भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाये हुए है तो वही दूसरी तरफ विभागों में बैठे अधिकारी व कर्मचारी ही सरकार की नीतियों पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं।
ताजा मामला जिले की बीकापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत खिदिरपुर में बनी नवनिर्मित अस्थाई गौशाला का है। यहां लाखों रूपए की लागत से बनी अस्थाई कान्हा गौशाला अव्यवस्था व भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती हुई नजर आ रही है। लेकिन निर्माण के नाम पर सिर्फ मात्र चारों तरफ मनरेगा मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन से खोदाई करके खाई बना दी गई है। यहां तक कि धूप व पानी से गोवंशों के बचाव व उनके चारे भूसे के लिए टिनशेड का निर्माण तक नहीं कराया गया। खुले मैदान में मात्र कागज पर चल रही उक्त अस्थायी गोशाला में मंत्र 5-6 की संख्या में बंदे गोवंश नजर आए है, गौशाला का गेट भी सुरक्षित नहीं किया गया है वह हमेशा खुला रहता है, जिसे फोटो और वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं, लेकिन उसी गौशाला के बगल अंदर में ही किसी किसान मकान भी बना है, जिससे यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता की गौशाला के जानवर बंदे हैं या उस मकान मालिक के।अस्थाई कान्हा गौशाला निर्माण में अब तक जितना पैसा दिया गया है उसके हिसाब से निर्माण हुआ है या नहीं, उसकी गुणवत्ता कैसी है ? इसकी जांच होनी चाहिए।
Leave a Reply