Advertisement

बीकानेर-दुकान के ताले तोड़ कर समान सहित हजारों की नगदी चोरी तीन नामजद के खिलाफ मामला दर्ज।

सवांददाता चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के गांव मोमासर निवासी पीड़ित मनोज कुमार पुत्र ताराचंद खटीक ने इसी गांव के रतनराम पुत्र हड़मानाराम बावरी, बाबूलाल पुत्र बिश्नाराम नायक, राजूराम पुत्र नौरंगलाल नायक के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गांव मोमासर में 29 अगस्त 2024 की रात टंकी बास, लाछड़सर रोड पर स्थित उसकी किराणा की दुकान में आरोपी नायायज रूप से घुसे और गल्ले में रखे 27 हजार रूपए व दुकान रखा पानमसाला के पैकेट, किराने का सामान, सिगरेट के पैकेट सहित करीब 10 हजार रूपए का सामान चोरी कर ले गए। परिवादी ने चोरों ने पकड़ने व सामान व नगदी वसूल करवाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!