सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
1.डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम वेलफैयर ट्रस्ट श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आयोजित दूसरा विशाल रक्तदान शिविर 14 सितम्बर को
आगामी 14 सितम्बर को श्रीडूंगरगढ़ में एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा दूसरा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित किए जा रहे इस शिविर का स्थान जामा मस्जिद ग्राऊंड रहेगा। शिविर में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक रक्तदान किया जा सकेगा एवं पीबीएम सहित अन्य टीमों द्वारा रक्त संग्रहण किया जाएगा।

2.दुलचासर से रूणिचा पैदल यात्री संघ धूमधाम से हुआ रवाना।
क्षेत्र के गांव दुलचासर से रूणेचा पैदल यात्री संघ रविवार को उत्साह के साथ रवाना हुआ। गांव में बाबा रामदेवजी की ज्योत करने के बाद संघ जूलूस के रूप में रवाना हुआ एवं जूलूस में शामिल डीजे, ढोल नगाड़ो पर जातरू एवं ग्रामीणों ने नृत्य किया। संघ सरंक्षक मूलचंद मूंधड़ा, संघ अध्यक्ष संदीप कुमार मूंधड़ा, सरपंच प्रतिनिधि मोड़ाराम महिया एवं ग्रामीणें ने जातरूओं को शुभकानाएं देते हुए रवाना किया।
























Leave a Reply