Advertisement

सोनभद्र – रक्षक ही बने भक्षक वन रेंज मांची के वन दरोगा की मीलीभगत से बन रहा जंगल में मकान

 

रक्षक ही बने भक्षक वन रेंज मांची के वन दरोगा की मीलीभगत से बन रहा जंगल में मकान 

 

ग्रामीणों ने वन दरोगा के खिलाफ किया प्रदर्शन

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

नगवां ब्लाक क्षेत्र में वन रेंज मांची के कजियारी तेनुडाही के जंगलों में वन दरोगा के मीलीभगत से बाहरी ग्रामीणों के लिए मकान बनाने से क्षेत्रीय आदिवासी ग्रामीण काफी आक्रोश में है।

 

रविवार को दोपहर में आदिवासी ग्रामीण एक जगह इकट्ठा होकर वन दरोगा की मनमानी पर अंकुश लगाने एवं बन जंगल जमीन को बचाने के लिए एक जगह इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया और उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया है। और साथ ही साथ जो मकान जंगल में बनाया जा रहा है उसे तत्काल रोका जाए।

 

रामजतन सिंह खरवार ने बताया कि इस वन दरोगा रामजी लाल की मनमानी से क्षेत्रीय आदिवासी ग्रामीण परेशान हो गए हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों को जंगल से बाहर भगाया जाता है और बाहरी लोगों को बुलाकर जमीन दिया जा रहा है।

ऐसे वन दरोगा जो कइ वर्षों से इसी क्षेत्र में कार्यरत है और कुछ लोगों को मिलाकर मनमानी कर रहा है।

सुमेर खरवार ने कहा कि ऐसे वन दरोगा जो मजदूरों की मजदूरी भी समय नहीं देते है और कहने पर डांट फटकार भी करने लगते है।

आनन्द सिंह खरवार ने बताया कि हमारे क्षेत्र के जंगलों की जांच किया जाय तो क्षेत्र के दर्जनों गांवों के जंगलों में इन्ही वन दरोगा के सह पर कइ जगह पर

खेती के लिए जमीन तो कहीं घर बनाने के लेकिन कोई भी अधिकारी नहीं बोलने वाले है।

गांव के आदिवासी ग्रामीण ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया है और ऐसे अधिकारी और कर्मचारियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग किया है।

 

इस सम्बन्ध में क्षेत्र के रेंजर से सेलफोन पर बात करने का प्रयास किया गया लेकिन नेटवर्क कबरेज से बाहर रहा जिससे बात नहीं हो सका

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!