Advertisement

ललितपुर : दुष्कर्म के आरोपी सहित सहयोगी महिला गिरफ्तार।

www.satyarath.com

रिपोर्ट ललित नामदेव 

दि 30/08/2024 

जिला ललितपुर जगह बानपुर 

• दुष्कर्म के आरोपी सहित सहयोगी महिला गिरफ्तार।

www.satyarath.com

बानपुर (ललितपुर) : पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी महरौनी अजय कुमार के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सहित सहयोगी महिला को गिरफ़्तार कर लिया गया। थाना बानपुर पर पीड़िता ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि अभियुक्ता श्रीमती पार्वती द्वारा वादिया को अपने घर पर बुलाया गया जहां पर पहले से मौजूद अभियुक्त देवेन्द्र राजा पुत्र रघुनाथ सिंह उम्र करीब 35 वर्ष द्वारा जबरजस्ती वादिया के साथ गलत काम किया गया व वादिया द्वारा विरोध करने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। बानपुर पुलिस ने पीड़िता का मेडीकल कराकर अभियुक्त देवेन्द्र राजा उपरोक्त व अभियुक्ता श्रीमती पार्वती को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में ,थानाध्यक्ष सियाराम वर्मा उ0नि0 मनीष कुमार शुक्ला का0 कनिष्क बघेल का0 प्रशांत राजपूत,म0का0 प्रियंका सिंह .का0 मनीष कुमार थाना बानपुर शामिल रहे।

सत्यार्थ न्यूज से बानपुर संवाददाता “ललित नामदेव” की रिपोर्ट

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!