Advertisement

बीकानेर-सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

*==============================*

*1* आज पीएम मोदी का महाराष्ट्र दौरा, पालघर में 76 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास; मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल होंगे

*2* राज्यसभा में और मजबूत हो सकती है BJP, जगनमोहन रेड्डी की पार्टी के 2 सांसद टूटे; 5 और छोड़ सकते हैं साथ

*3* हरियाणा-प्रदेश के जाटों को रिझाने के इरादे से ही भाजपा ने एक सितंबर को जाट बाहुल्य जींद में राज्य स्तरीय रैली रखी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस रैली में आएंगे। उनके अलावा आधा दर्जन केंद्रीय मंत्रियों के इस रैली में शामिल होने की संभावना है।

*4* पाकिस्तान ने PM मोदी को भेजा न्योता, इस्लामाबाद में होना है शंघाई सहयोग संगठन का शिखर सम्मेलन

*5* येदियुरप्पा के खिलाफ कर्नाटक HC में आज सुनवाई, पूर्व CM पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, लड़की रेप केस में मदद मांगने गई थी

*6* असम में मुस्लिमों से संबंधित कंपलसरी रजिस्ट्रेशन ऑफ मैरिज एंड डाइवोर्स बिल पास, हिमंत बिस्व सरमा बोेले- आज का दिन ऐतिहासिक

*7* झारखंड में गरीबों के बिजली बिल होंगे माफ, शहीद अग्निवीरों को मिलेगा झारखंड पुलिस के बराबर सम्मान

*8* अरिहंत के बाद अब नौसेना के पास INS अरिघात, 750 KM तक मार करने वाली न्यूक्लियर मिसाइलों से है लैस; PAK-चीन को टेंशन

*9* महाराष्ट्र -क्यों गिरी शिवाजी की प्रतिमा? IIT के विशेषज्ञ, नेवी अधिकारी और इंजीनियर लगाएंगे पता; नई मूर्ति के लिए भी कमेटी गठित

*10* शिवाजी प्रतिमा गिरने पर शिंदे-फडणवीस और पवार ने माफी मांगी, कहा- बड़ी मूर्ति बनवाएंगे; 26 अगस्त को तेज हवा से मुर्ती गिरी थी

*11* NCP साथ कैबिनेट में बैठता हूं तो उल्टी आ जाती है, एकनाथ शिंदे के मंत्री तानाजी सावंत का विवादित बयान

*12* वैश्विक संकट: दुनियाभर में 60 फीसदी लोगों के पास साफ पानी नहीं; बढ़ीं बीमारियां, सेहत पर पड़ रहा असर

*13* भारत में रात की पाली में काम करने वाले लगभग एक तिहाई डॉक्टर खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं, इनमें भी ज्यादातर महिलाएं हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की एक स्टडी में यह जानकारी सामने आई है

*14* जियो यूजर्स को 100GB फ्री-स्टोरेज मिलेगा, ​​​​​​​अडाणी फैमिली देश में सबसे अमीर, ₹11.62 लाख करोड़ वैल्थ हुई; शेयर बाजार ऑल टाइम हाई पर
*==============================*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!