Advertisement

लखीमपुर खीरी -अब जिला अस्पताल में आसानी से होगी जांच मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट, दो नई मशीनें लगीं

अंकित वर्मा जिला ब्यूरो चीफ

लखीमपुर खीरी 

लखीमपुर खीरी -अब जिला अस्पताल में आसानी से होगी जांच, मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट, दो नई मशीनें लगीं

ओयल। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को अब जांच में दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। रिपोर्ट के लिए भी भागदौड़ बचेगी। जांच में सुविधा और समय से रिपोर्ट मिलने के लिए अस्पताल की पैथालॉजी में दो नई मशीनें लगाई गई हैं।
जिला अस्पताल में काफी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें करीब 60 प्रतिशत मरीज विभिन्न प्रकार के बुखार के होते हैं। सीतापुर जिले के मरीज भी आ रहे हैं। अस्पताल का महिला व वृद्धजनों का वार्ड फुल हो गया है। जिला अस्पताल में आए और भर्ती मरीजों की कई प्रकार की करीब 10,000 जांचें डॉक्टरों की सलाह पर रोजाना की जा रही हैं।

जांच का आंकड़ा बढ़ा तो अस्पताल की पैथोलॉजी में लगी मशीन आए दिन खराब हो जा रही थी। इसकी खबरें भी कई बार प्रकाशित हुईं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर आरके कोली के प्रयासों के चलते अस्पताल की पैथालॉजी में दो नई मशीन लगाई गई हैं। पैथोलॉजी में लगाई गई इन मशीनों के नाम सिलेक्ट्रा (बायोकेमेस्ट्री संबंधी जांचों के लिए) और मेडॉनिक (सेल काउंट के लिए) है।

मोबाइल पर मैसेज से मिलेगी रिपोर्ट

अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच करने वाले मरीजों के लिए एक और सुविधा शुरू की गई है। यदि मरीज अपने पर्चे पर सही मोबाइल नंबर लिखवाता है तो जांच रिपोर्ट सीधे उसके नंबर पर मैसेज के जरिये पहुंच जाएगी। रिपोर्ट लेने के लिए मरीज व उनके तीमारदारों को भागदौड़ नहीं करनी होगी।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!