Advertisement

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निःशुल्क टेबलेट्स वितरण कार्यक्रम संपन्न

मुहम्मद आमिर राजा
हाथरस उत्तरप्रदेश

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निःशुल्क टेबलेट्स वितरण कार्यक्रम संपन्न

हाथरस सिकंदराराऊ बुधवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2022-23 के राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में पंजीकृत अर्ह छात्र-छात्राओं हेतु प्राचार्या प्रो.शैफाली सुमन और डिजी शक्ति-नोडल अधिकारी- डॉ0 अजब सिंह के कुशल दिशा-निर्देशन में टेबलेट्स वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्नातकोत्तर स्तर के कुल 16 छात्र-छात्राओं को टेबलेट्स वितरित किये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत- सखी आबू तालिमपुर सदस्य अरुण कुमार एवं महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने समस्त प्राध्यापकों की गरिमामय उपस्थिति में संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने की।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी-Digi शक्ति-डॉ0 अजब सिंह ने उ0प्र0 में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु सरकार की नि: शुल्क टैबलेट ,स्मार्टफोन वितरण योजना-2021-22 का परिचय,उससे होने वाले शैक्षिक लाभों से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं कार्यक्रम में सहभागी अन्य विशिष्ट जनों को अवगत कराया। तदुपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण कुमार का महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने और प्रो. रामबहादुर ने प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन का स्वागत बुके, पुष्प-माला और बैज लगाकर किया।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि आज वैश्वीकरण के दौर में सरकार युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त करने और उनके कौशल में वृद्धि करने हेतु सतत प्रयास कर रही है, स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को टेबलेट्स वितरण उसी दिशा में चलने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अवसर पर कार्यक्रम के डिजीशक्ति नोडल अधिकारी डॉ0 अजब सिंह जी के साथ-साथ महाविद्यालय के अन्य कार्मिकों ने यथोचित योगदान कर, कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर प्रो0 रामबहादुर, हिमान्शु राय, डॉ0 गोविन्द अग्रवाल व विश्वनाथ प्रताप सिंह , डॉ गोविन्द अग्रवाल, बृजमोहन ने अत्यंत सहयोग किया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!