• राहत सामग्री नहीं मिलने पर बाढ़ पीड़ितों में आक्रोश व्यक्त।
सूरतगंज बाराबंकी : में बाढ़ पीड़ितों को राहत किटे न मिलने पर रविवार को महिलाओं ने बड़ी सेरव्य ग्राम प्रधान, लेखपाल पर अपात्रों को किट वितरण करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने लेखपाल पर कई अन्य आरोप भी लगाए। बल्लपुर द्वितीय गांव के ग्रामीणों ने राहत सामग्री न मिलने पर कानूनगो व लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाया ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और लेखपाल व कानूनगो मनमानी कर अपात्रों को बाढ़ राहत सामग्री दे रहे हैं। पवन कुमार, महेश कुमार, वरिंद्र कुमार, ओम प्रकाश, दिब्येमुसावित्यादि लोगो ने विरोध करने पर राहत सामग्री न देने की धमकी देते हैं। उन्होंने बताया कि लेखपाल ने पूरे गांव का सर्वे नहीं किया है।
Leave a Reply