Advertisement

बीकानेर-भाजपा किसान मोर्चा बीकानेर देहात ने घोषित की कार्यकारिणी इन्हें मिली जगह

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

भाजपा देहात बीकानेर ने अपके संगठन का विस्तार करते हुए भाजपा देहात किसान मोर्चा की घोषणा की। किसान मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चौधरी ने भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी की अनुशंसा पर भाजपा देहात किसान मोर्चा की 24 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी घोषित की। इस कार्यकारिणी में श्रीडूंगरगढ़ के रतनसिंह राठौड़, किशन जोशी, लक्ष्मण राजपूत और ममता मेगवाल सहित चार कार्यकर्ताओ को जिलामहामंत्री, लूणकरणसर से अशोक मारू सहित 7 भाजपा कार्यकर्ताओ को जिलाउपाध्यक्षघोषित किया गया। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायक ताराचंद सारस्वत, विधायक जेठानन्द व्यास, विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, बिहारीलाल बिश्नोई सहित भाजपा नेताओं ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!