Advertisement

महराजगंज : यूपी पुलिस लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासन हुआ सतर्क।

www.satyarath.com

• यूपी पुलिस लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासन हुआ सतर्क।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

महराजगंज 22/08/023 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा 23 अगस्त से शुरू हो रही है।

इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।जिलाधिकारी अनुनय झा ने नगर पालिका क्षेत्र के कक्षा 1 से 12 वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का कड़ा निर्देश दिया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त से किया गया है। 

इसको लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा ने नगर पालिका परिषद महराजगंज की सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी परिषदीय,राजकीय,अशासकीय सहायता प्राप्त,स्ववित्त पोषित, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के सभी विद्यालयों में छुट्टी की घोषणा किया है।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी प्रवेश परीक्षा के पूर्वाभ्यास का भौतिक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों,कंट्रोल रूम और इंट्री-एग्जिट प्वाइंट को बारीकी से देखा।जिलाधिकारी अनुनय झा ने प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षकों सहित सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान भर्ती बोर्ड के सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।।

www.satyarath.com

परीक्षार्थियों का सत्यापन पूरी गंभीरता से सुनिश्चित की जाए। सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरा होना आवश्यक है। प्रश्नपत्र वितरण से लेकर पुनः कोषागार में जमा करने तक प्रत्येक चरण में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। परीक्षा को लेकर शासन और भर्ती बोर्ड अत्यधिक संवेदनशील है। इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।जिलाधिकारी अनुनय झा ने सभी केंद्रों पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था, साफ-सफाई और उपयुक्त पेयजल सुनिश्चित करने के लिए कड़ा निर्देश दिया है।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति मिले तो तत्काल कानूनी कार्रवाई करें। अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी स्थिति में न होने पाए।

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

Mon.9670089541

महराजगंज

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!