Advertisement

बाराबंकी : करंट लगने से युवक की मौत, मचा कोहराम।

www.satyarath.com

रिपोर्टर ब्यूरो चीफ “मुकेश कुमार” यूपी बाराबंकी सत्यार्थ न्यूज़ 

 • करंट लगने से युवक की मौत, मचा कोहराम।

www.satyarath.com

बरकबंकी फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक कोल्ड स्टोर में टीन पर चढ़ कर वेल्डिंग करते समय युवक ऊपर गुजरी एचटी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के आल्हेमऊ निवासी अंजनी कुमार (55) पुत्र जयकरन एसडीएम आवास के पास बाबा वेल्डिंग स्टोर नाम से दुकान चलाते थे। रविवार शाम वह रोशनपुर बन्नी स्थित लक्ष्मी कोल्ड स्टोरेज में टीन रखने गये थे। इसी बीच काम करते समय लोहे की कोई वस्तु उपर से गुजरी एचटी लाइन से टकरा गयी। जिससे युवक झुलस कर टीन सेट से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन मे युवक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!