Advertisement

देवास – रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, घर से बिना बताए निकला था

https://satyarath.com/

पत्रकार राहुल चौहान

स्थान :_देवास

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, घर से बिना बताए निकला था

 

देवास। घर से बिना बताए गए एक युवक का शव कैलादेवी मंदिर किंगजार्ज स्कूल के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना के बाद औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

मृतक की शिनाख्त बावड़िया निवासी 35 वर्षीय संतोष पिता चैनसिंह मालवीय के रूप में हुई। बताया जाता है, कि संतोष कुछ दिनों से परिवार से अलग जवाहर नगर में किराए के मकान में रह रहा था। वह पीथमपुर स्थित कंपनी में फेब्रिकेशन का काम करता था। उसके दो छोटे बच्चे भी है।

बड़े भाई आशाराम के अनुसार संतोष रात को मोबाइल फोन रिसीव नहीं कर रहा था। हम औद्योगिक पुलिस थाने गुमशुदगी दर्ज करवाने पहुंचे। वहां पुलिस ने उसका हमें फोटो बताया तब घटना की जानकारी मिली।

मंगलवार सुबह शव का पीएम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!