शाहपुरा के देव खेड़ा में जन्मे भारत के महान क्रांतिकारी केसरी सिंह जी बारहठ, जोरावर सिंह जी बारहठ, कुंवर प्रताप सिंह जी बारहठ की जन्म स्थली देव खेड़ा में उनके सम्मान में तिरंगा यात्रा रैली निकाली व कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। देश के प्रति सम्मान, त्याग , समर्पण का भाव महान क्रान्तिकारियों, महापुरुषों के जीवन गाथाओ से सीखकर जीवन में उतारा जा सकता है कार्यक्रम में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं व गाँव के देवतुल्य जनता ने बढ चढ़ कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा हाईवे से शुरू होकर गाँव के विद्यालय पर समापन हुआ।
पग पग भम्या पहाड,धरा छांड राख्यो धरम!
(ईंसू) महाराणा’र मेवाङ, हिरदे बसिया हिन्द रै!!
[भयंकर मुसीबतों में दुःख सहते हुए मेवाड़ के महाराणा नंगे पैर पहाडों में घुमे ,घास की रोटियां खाई फिर भी उन्होंने हमेशा धर्म की रक्षा की। मातृभूमि के गौरव के लिए वे कभी कितनी ही बड़ी मुसीबत से विचलित नहीं हुए उन्होंने हमेशा मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह किया है वे कभी किसी के आगे नहीं झुके। इसीलिए आज मेवाड़ के महाराणा हिंदुस्तान के जन जन के हृदय में बसे है।]



















Leave a Reply