Advertisement

चंदौली : सब्जी में छिपाकर बिहार की ओर जा रही शराब।

www.satyarath.com

रिपोर्टर -घनश्याम सिंह यादव की रिपोर्ट चंदौली उत्तर प्रदेश 

• सब्जी में छिपाकर बिहार की ओर जा रही शराब।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

स्थान – ककरैत चेकपोस्ट 

दिनांक 13/08/2024

चंदौली जिले में कंदवा थाना पुलिस टीम व स्वाट-सर्विलांस टीम द्वारा यूपी-बिहार की अन्तर्राजीय सीमा पर चेकिंग के दौरान 934 लीटर अवैध शराब के साथ 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। कंदवा पुलिस टीम को ककरैत पुलिस चेक पोस्ट के पास नहर पुलिया से चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली है।

बताया जा रहा है कि जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने तथा अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर राजेश राय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कन्दवा हरिनारायण पटेल मय हमराह द्वारा दिनांक 12-13 अगस्त 2024 की रात्रि में मुखबिर की सूचना के आधार पर अन्तर्राजीय सीमा ककरैत पुलिस चेकिंग पोस्ट के पास नहर पुलिया से एक अभियुक्त को पिकअप वाहन में सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाई गयी कुल 106 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। इसमें कुल मात्रा 934.92 लीटर शराब थी और गाड़ी के 2 फर्जी वाहन नम्बर प्लेट भी थे, जिसे बरामद करते हुये तस्कर क गिरफ्तार किया गया। इसकी गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 33/2024 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बी0एन0एस0 व 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की प्रचलित है।

www.satyarath.com

बताया जा रहा है कि स्वाट/सर्विलांस के प्रभारी को दिनांक 12 अगस्त 2024 की रात में मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन जिसमें शराब होने की संभावना है। वह जमनिया गाजीपुर से थाना कन्दवा क्षेत्र होते हुए बिहार राज्य जाने वाला है। उपरोक्त सूचना के आधार पर थाना कन्दवा व स्वाट/सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा संयुक्त टीम रुप से ककरैत पुलिस चेकपोस्ट के पास नहर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन जिसमें पुलिस को चकमा देने के लिए सब्जी के कैरेट रखे गये थे। चेकिंग के दौरान मौजूदा पुलिस टीम द्वारा सब्जी के कैरेट को हटाकर देखा गया तो पॉलिथिन के नीचे 106 पेटी विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। मौके से अन्तर्राजीय शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त शराब को वह हरियाणा से खरीदकर बिहार राज्य ले जाकर ऊँचे दामों में विक्रय कर लाभ अर्जित करता है, जिससे अपना जीवन यापन करता है। अभियुक्त द्वारा बताया कि फर्जी नंबर प्लेट के विषय में बताया गया कि पुलिस को चकमा देने के लिए नबंर प्लेटों की अदला बदली करके तस्करी की घटना को अंजाम देने वाला था।

पकड़ा गया तस्कर राहुल सिंह पुत्र राजू सिंह है और वह प्रयागराज जिले का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल वह राजस्थान में रहता है। बरामदगी में शामिल पुलिस टीम में कंदवा थाना प्रभारी हरिनारायण पटेल, स्वाट टीम प्रभारी/सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा, उपनिरीक्षक राधाकृष्ण यादव, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल राणाप्रताप सिंह, प्रेमप्रकाश यादव, दीपक कुमार, अवनीश शुक्ला, अजय कुमार, नीरज मिश्रा, अजीत सिंह, मनीष कुमार, गणेश तिवारी, संदीप कुमार, मनोज यादव शामिल थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!