सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज
मांडल से शुरू हुई कावड़ यात्रा का कांग्रेस जनों ने किया स्वागत-
कांग्रेसजनों ने किया कलेक्ट्रेट चौराहे पर रामलाल जाट की कावड़ यात्रा का स्वागत
भीलवाड़ा 12 अगस्त। आज मांडल क्षेत्र से तालाब की पाल से हरणी महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए पूर्व मंत्री रामलाल जाट के नेतृत्व में कावड़ियों का जत्था रवाना हुआ।
माण्डल तालाब पाल से शुरू होकर हरणी महादेव मन्दिर तक जाने वाली विशाल कावड़ यात्रा का नेतृत्व कर रहे एआईसीसी सदस्य , पूर्व मन्त्री रामलाल जाट के साथ सभी कावड़ यात्रियों का कलेक्ट्रेट चौराहे पर जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। चन्द्र प्रकाश अमरवाल ने बताया कि कावड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। यहां से कौड़ियों का झटका हरनी महादेव के लिए रवाना हुआ। हरनी महादेव पहुंचने पर कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा।
इस अवसर पर सदस्य पूर्व नगर परिषद सभापति मंजू पोखरणा, कैलाश सेन ,सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी , सचिव शिवराज सुराणा , कलीम काजी , मुस्ताक अली मंसूरी , जी.एस.दायमा , मुकेश खोईवाल ,योगिता सुराणा , दुर्गेश पानेरी , कुन्दन शर्मा , कमलेश पारीक , राजेश शर्मा , जगदीश चन्द्र ओझा, रामलाल गाडरी , महावीर व्यास सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कावड़ यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में बनेड़ा गुलाबपुरा , हुरड़ा ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।


















Leave a Reply