सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज
चौपहिया वाहन धारक को नहीं मिलेगा मुफ्त राशन_
अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाए जाएंगे_
भीलवाड़ा_शाहपुरा
-सरकार ने खाद्यान्न योजना के लिए ठोस कदम उठाए हैं।अब नए नियमों के तहत चौपहिया वाहन धारकों को खाद्यान्न योजना का लाभ नहीं मिलेगा। वे खाद्यान्न योजना से बाहर होंगे।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने परिवहन विभाग से वाणिज्यिक एवं कृषि ट्रैक्टर को छोड़कर अन्य समस्त चौपहिया वाहनों के मालिकों का आधार कार्ड का ब्यौरा मांगा है। जिसके आधार पर खाद्यान्न योजना से जुड़े लोगों को बाहर किया जाएगा। इसके साथ ही जिला एवं उपखंड मुख्यालयों के एनएफएसए के लंबित आवेदन के त्वरित निस्तारण एवं राशन कार्ड में विवाहित महिला एवं बच्चों के नाम जोड़ने की मंजूरी दी है।
प्रमुख सचिव ने जारी किए आदेश खाद्य एवं नागरिक विभाग के प्रमुख शासन सचिव भास्कर सावंत ने खाद्य सुरक्षा योजना के पात्रों को शामिल करने के लिए जिला कलेक्टर एवं जिला रसद अधिकारियों को अपात्र व्यक्तियों के निष्कासन का अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसमें ट्रैक्टर एवं वाणिज्यिक वाहनों को छोड़कर अन्य चौपाहिया वाहनों को अपात्र की श्रेणी में रखा है।
सावंत ने परिवहन विभाग की एसीएस श्रेया गुहा ने राज्य के चौपहिया वाहन मालिकों के नाम एवं उनके आधार की सूची मांगी है। सूची के आधार पर ऐसे लोगों के नाम खाद्यान्न योजना से हटाएजाएंगे।
उन्होंने कहा आवेदन पत्रों में गलत तथ्य पेश किए जाने पर वसूली एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा लाभार्थियों की खाद्यान्न योजना से पूर्व ई केवाईसी करवाई जाएगी। अब खाद्यान्न योजना से जुड़े परिवार 15 अगस्त तक उचित मूल्य की दुकान पर जाकर ई केवाईसी करवा सकेंगे। विभागीय अधिकारियों का कहना है ई केवाईसी नहीं करने की स्थिति में खाद्यान्न योजना से उनका नाम हटा दिया जाएगा।
















Leave a Reply