• हर घर तिरंगा अभियान 9 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा।
• दिल्ली में 13 अगस्त को तिरंगा बाइक रैली में संसद सदस्य भाग लेंगे।
सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेंगे, जिससे अभियान की सफलता सुनिश्चित होगी: श्री गजेंद्र सिंह शेखावत
नई दिल्ली : केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज यानी 8 अगस्त, 2024 को घोषणा करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में 9 से 15 अगस्त, 2024 तक तीसरा “हर घर तिरंगा” (एचजीटी) अभियान चलाया जाएगा। आज नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य हर भारतीय को राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करके नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है। श्री शेखावत ने नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ एक सेल्फी क्लिक करने और इसे harghartiranga.com पर अपलोड करने का आग्रह किया।



















Leave a Reply