अंकित वर्मा जिला ब्यूरो चीफ
लखीमपुर खीरी
गोला गोकर्णनाथ – सावन का तीसरा सोमवार आजः गोला में 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान, परिसर में उमड़ी कांवड़ियों की भीड़
सावन के तीसरे सोमवार को लखीमपुर खीरी की सड़कों पर कांवड़ियों का तांता लगा हुआ है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु छोटी काशी गोला की तरफ रवाना होते देखे जा रहे हैं। रात 2 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही हर-हर, बम-बम जयकारों के साथ श्रद्धालू मंदिर के गर्भगृह में जल चढ़ाने के लिए उमड़ पड़े। वहीं 40 किमी दूर खीरी से एक कांवड़िया अपने कंधे पर 141 किलो की कांवड़ लेकर गोला आया। रविवार शाम जिस तरह से पूरे गोला में कांवड़ियों की धूम देखी गयी, उससे मंदिर कमेटी का अनुमान है कि आज शाम तक 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शिव के दर्शन करेंगे।
गौरतलब है कि गोला में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला रविवार की दोपहर से ही शुरू हो गया था। सड़कों पर हर ओर भगवा ही भगवा रंग नजर आ रहा था। गोला में पड़ोसी जनपद बहराइच, सीतापुर, हरदोई से लेकर दूर-दराज के लोग गोला गोकरननाथ में जलाभिषेक के लिए आ रहे हैं। पूरे सावन महीने यहां कांवड़िए आते हैं, लेकिन सोमवार को यह संख्या लाखों में पहुंच जाती है और आज शाम तक 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने के कयास लगाए जा रहे हैं।
‘

जिले की पुरायुगीन नगरी गोला गोकरण नाथ श्रद्धालुओं के मध्य सूबे की ‘छोटी काशी’ के नाम से विख्यात है। यहां के पौराणिक शिव मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की गहन आस्था है। यही वजह है कि महादेव के इस युग प्राचीन मंदिर में स्थापित अद्भुत शिवलिंग का जलाभिषेक करने प्रति वर्ष श्रावण मास में लाखों शिवभक्त व कांवड़िए यहां आते हैं।














Leave a Reply