न्यूज़ रिपोर्टर शाका नामदेव गुना
पतंजलि योगपीठ परिवार गुना द्वारा आचार्य बालकृष्ण के जन्म दिवस को जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया
खबर गुना जिला मध्य प्रदेश
पतंजलि योगपीठ परिवार गुना द्वारा आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस को बड़े उत्साह और उमंग के साथ जड़ी बूटी दिवस के रूप में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार सहित पूरे देश व प्रदेश में पतंजलि परिवार द्वारा जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। उनके जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जगह-जगह वृक्षारोपण किए गए। एवं औषधीय पौधों का वितरण किया गया। इसी क्रम में पतंजलि योगपीठ परिवार के पांचो संगठनों द्वारा पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, युवा भारत किसान सेवा समिति, महिला पतंजलि योग समिति, स्थानीय स्वतंत्रता पार्क योग क्लास गुना में योग अभ्यास कर सभी साधकों ने वृक्षारोपण किया। और जड़ी बूटी औषधि गिलोय का वितरण भी किया। वहीं भारत स्वाभिमान द्वारा चित्रगुप्त मंदिर गौशाला पर भारत स्वाभिमान के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। कलेक्ट्रेट योग क्लास में महिला पतंजलि योग समिति के सदस्यों द्वारा जड़ी बूटी वितरण किया गया। शहीद पार्क योग क्लास, शास्त्री पार्क योग क्लास पंचमुखी हनुमान मंदिर योग क्लास में सभी योग साधको ने आचार्य जी का जन्म दिवस जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया। और भारतीय संस्कृति और सभ्यता आयुर्वेद पर जोर देते हुए अपने दैनिक दिनचर्या को योग को जोड़ने और बीमारियों में आयुर्वेद का सहारा लेने के लिए भी योग क्लास में कहा, वहीं आज तेल घानी चौराह पर स्थित पतंजलि चिकित्सालय पर आज सुबह से लेकर शाम तक जड़ी बूटी गिलोय का निशुल्क वितरण किया जाएगा। वहां से साधक गिलोय को प्राप्त कर सकते हैं। गीलोय वायरल इन्फेक्शन में काफी लाभदायक है, गिलोय का सेवन वायरल इनफेक्शन गला खराब होने पर एवं डाइजेशन से रिलेटेड प्रॉब्लम में काफी लाभदायक है गीलोय का काडा एक सप्ताह में सुबह खाली पेट लेने पर यह हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता और वायरल संक्रमण से बचाव करता है। इसलिए बारिश के मौसम में गिलोय और तुलसी अर्क हमें एक हफ्ते में तीन बार अवश्य लेना चाहिए।


















Leave a Reply