न्यूज़ रिपोर्टर शाका नामदेव गुना
“पतंजलि ने जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया आचार्य बालकृष्ण का जन्म उत्सव “
“पतंजलि योग समिति ने अशोकनगर में किया औषधीय पौधों का वितरण “
अशोकनगर। खबर मध्य प्रदेश से
पतंजलि योग समिति अशोकनगर ओर से आचार्य बालकृष्ण का जन्म उत्सव जड़ी-बूटी दिवस के रूप में पूरे जिले भर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। पतंजलि योग समिति जिलाध्यक्ष धनपाल व सदस्य के नेतृत्व में नीम, तुलसी, गिलोय, लेमनग्रास, भूमि आंवला, दूधी, पत्थरचट्टा, नीम, एलोवेरा पपीता भृगराज ब्रह्मरी आदि कई प्रकार के औषधीय पौधों का वितरण किया गया। इसके बारे में विस्तार से जानकारियां दी गई। इस मौके पर पतंजलि किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी मनेंद्र ने कहा कि आज देश को जरूरत है युवा पीढ़ियों की जो देश हित में एक छोटा सा योगदान देकर अपने राष्ट्र को सबल बना सके। अभी सबसे जरूरी है पौधारोपण तथा इसका संवर्धन करना। प्रभारी ने कहा कि देश का अधिकतर पैसा बीमारी के इलाज में चला जाता है। यह राष्ट्रीय क्षति है। अगर लोग योग, आयुर्वेद और स्वदेशी को आत्मसात करे तो यह अपने स्वास्थ्य संवर्धन के साथ-साथ पैसों का बचत करके अपने राष्ट्र को सबल बना सकते हैं। इस मौके पर पतंजलि के सदस्य प्रवीण, कृष्णपाल तिघरा, दीपक ,रामवली आर्य, राज रघुवंशी, आदित्य ,मोंटी मौजूद रहे। न्यूज़ एवं विज्ञापन के लिए शाका भाई से संपर्क करें



















Leave a Reply