Advertisement

सी एम ओ की शिकायत पर एडवोकेट पर मामला दर्ज ;विधायक को ज्ञापन दिया पीड़ित व्यक्तियों ने

https://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर शाका नामदेव गुना

सी एम ओ की शिकायत पर एडवोकेट पर मामला दर्ज ;विधायक को ज्ञापन दिया पीड़ित व्यक्तियों ने

पिपरई। अशोकनगर मध्य प्रदेश

शनिवार को पिपरई थाने में नगर परिषद सीएमओ की शिकायत पर एक एडवोकेट पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पिपरई में कुछ ही दिन पहले सड़को पर बेतरतीव तरीके से खड़े हुए ठेलो को हटाने के लिए नगर परिषद द्वारा मुहिम चलाई गई थी। इस दौरान इन ठेला और सब्जी विक्रेताओ को दूसरे स्थान का आबंटन किया गया था। इससे कस्बे में बार बार जाम न लगे। इस मामले में एडवोकेट अजय कुशवाह द्वारा कुछ लोगो को साथ में ले जा कर सीएम ओ से अभद्रता की गई। इस मामले मे पुलिस को शिकायती आवेदन देते हुए सी एम ओ अशोक कुमार वाल्मिक ने बताया कि अजय कुशवाह 31 जुलाई को दोपहर 12.45बजे कुछ लोगो को साथ में लेकर उनके कक्ष मे पहुंचे। जहां पर उन्होंने आमर्यादित भाषा का उपयोग करते हुए उनके द्वारा की गई कार्यवाही का विरोध दर्ज कराया। उक्त व्यक्ति द्वारा सब्जी और फल विक्रेताओ को बहला-फुसलाकर भीड़ जुटाते हुए नगर के हित में की गई कार्यवाही का विरोध दर्ज करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। इतना ही नहीं दूसरे दिन भी इसी तरह अजय कुशवाह ने पहुंचकर लोगो को बहकाते हुए नगर के मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस मामले मे पुलिस ने सी एम ओ की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया है। वहीं इस मामले में पिपरई नगर परिषद के सदस्यो ने एक ज्ञापन स्थानीय विधायक ब्रजेंद्र सिंह यादव को भी उनके निवास पर पहुंच कर दिया। जिसमे संबंधित एडवोकेट पर कार्यवाही की मांग की गई।

लोगो पर डरा धमकाने के लगाये आरोप

विधायक को दिए गए आवेदन के बाद परिषद के पार्षदों ने भी एडवोकेट पर शहर में लोगो को डरा धमकाकर पैसे वसूलने के आरोप लगाए। इस प्रकार पीड़ित लोगो मे अन्य लोग भी शामिल रहे। की उक्त एडवोकेट अजय कुशवाह द्वारा लोगो को झूठा फसाने का षड्यंत्र रचते हुए पैसे की वसूली की जाती हैं। शिकायत कर्ताओं में विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह धाकरे नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल यादव पिपरई महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनी सोलंकी एडवोकेट विजय सिंह कुशवाह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान विधायक व्रजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अतिक्रमण की कार्यवाही करने पर एक असामाजिक तत्व द्वारा अभद्रता करते हुए सी एम ओ से अभद्र भाषा का उपयोग किया है। न्यूज़ एवं विज्ञापन के लिए शाका भाई से संपर्क करें

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!