Advertisement

गुना – अधिक बारिश से किसानों के खेत हुए लबालब लाखों की फसल पानी में हुई खराब

https://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर शाका नामदेव गुना

अधिक बारिश से किसानों के खेत हुए लबालब

लाखों की फसल पानी में हुई खराब

पिपरई। खबर अशोकनगर से

ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से किसान हाल बेहाल हो गए हैं, उनकी महीनों की गई मेहनत पर किस तरह पानी फिरता है। यह खेतों को देख कर लगाया जा सकता है। कि कई दिनों की हुई बारिश से खेत लबालब दिखाई दे रहे हैं। किसान कभी बिना पानी के अपनी फसल की पैदावार नहीं होने पर मायूस रहता है। तो कभी ईश्वरीय कृपा से भी परेशान होता रहता है। बता दे कि इन दिनों अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा में अधिक वर्षा होने के कारण कई किसान के खेतों में पानी भर जाने के कारण फसल हुई बर्बाद। जिसमें पिपरई तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में वर्षा होने पर कई किसानो के खेतों में पानी भर जाने के कारण फसल बर्बाद हो गई है। कुछ किसानों के पिपरई में खेत है। उनमें अधिक पानी भर जाने के कारण फसल बर्बाद हो गई। जिसमें किसान प्रवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मेरे खेत के पास से एक नाला निकला हुआ है। उसमें अधिक पानी आता है। इससे मेरे खेत डूब जाते हैं। ओर खेतों की फसल भी खराब हो जाती है। जिसके कारण इस बार भी मेरी फसल बर्बाद हो गई है। मेरे साथ साथ जिन जिन किसानों की खेतों में हुई बर्बाद फसल का सर्वे कराया किया जाना चाहिए। एवं सही तरीके से फसल बीमा दिलाया जाए। न्यूज़ एवं विज्ञापन के लिए शाका भाई से संपर्क करें 8358 9440 72

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!