Advertisement

मथुरा…. . खाना बनाते समय दो सिलेंडरों में लगी आग, धमाके में छह लोग झुलसे; सामान जलकर राखमथुरा में खाना बनाते समय दो सिलेंडरों में आग लग गई।

www.satyarath.com

 रिपोर्टर मोनू खान है

दिनांक…03/08/24

जिला मथुरा…. 

 मथुरा…. . खाना बनाते समय दो सिलेंडरों में लगी आग, धमाके में छह लोग झुलसे; सामान जलकर राखमथुरा में खाना बनाते समय दो सिलेंडरों में आग लग गई।

www.satyarath.comधमाके में छह लोग झुलस गए। सामान जलकर राख हो गया। सूचना पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार को दो सिलेंडरों से घर में आग लग गई। हादसे में छह लोग झुलस गए। धमाका सुना तो आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घायलों को आनन फानन अस्पताल पहुंचाया गया।घटना छाता थाना क्षेत्र के ओल्ड जीटी रोड स्थित नई तहसील के सामने हरिजन पाड़ा की है। सुबह करीब 11 बजे खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। आग ने पास में ही रखे दूसरे सिलेंडर पर पकड़ ली। घर के लोग बुझाने का प्रयास करने लगे। तब तक आग ने घर में रखे सामान को चपेट में ले लिया। घर से धुआं निकलने लगा। धुएं का गुबार देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। तब तक धमाके में परिवार के छह लोग झुलस गए। सूचना पर पुलिस व दमकलकर्मी पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दमकलकर्मियों ने घर में लगी आग पर काबू पाया। घायलों में लज्जा पत्नी जगदीश, रीना पुत्री जगदीश, अमित पुत्र महेंद्र, मनोज पुत्र बल्लो, गुनगुन पुत्री पुरुषोत्तम, जानबी पुत्री राजवीर शामिल हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!