Advertisement

ओल्ड एज होम आनंद धाम आश्रम कैंट गुना में वृद्ध जनों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया

https://satyarath.com/

ओल्ड एज होम आनंद धाम आश्रम कैंट गुना में वृद्ध जनों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया

गुना जिले से संवाददाता बलवीर योगी

सेमिनार में वृद्ध आश्रम के प्रबंधक डॉक्टर रामवीर सिंह रघुवंशी ,इंचार्ज मुन्नालाल जी, एवं जिला चिकित्सालय गुना मानसिक विभाग से मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अंकिता रघुवंशी, मनोरोग नर्सिंग ऑफिसर रवि सिंह यादव उपस्थित रहे सेमिनार में डॉक्टर अंकिता रघुवंशी द्वारा वृद्ध जनों को वृद्धा अवस्था मैं होने वाली मानसिक रोगों की जानकारी दी डॉ अंकिता रघुवंशी द्वारा बताया गया कि बढ़ती हुई उम्र के साथ व्यक्ति की याददाश्त कमजोर होना उदासी चिड़चिड़ापन नींद ना आना गुस्सा आना जेसी समस्या होती हैं, डॉ रघुवंशी द्वारा बताया गया कि वृद्धावस्था आने पर अकेलेपन में चिंता तनाव अपनो का साथ ना होना अपनी बात किसी को ना बता पाना जैसी समस्या की वजह से मानसिक बीमारी हो सकती है ,
तो ऐसी स्थिति में क्या करे क्या ना करे. आश्रम में उपस्थित वृद्धजन एक दूसरे की मदद करे जो सक्षम है
एक दूसरे के साथ बातचीत करें
जो पड़े लिखे है बो सब को अख़बार पड़ कर सुनाये , ओर अकले ना रहे,जिसको संगीत मे रुचि है वह संगीत सुनाये इस तरह से भी आप अपना तनाव कम कर सकते है अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए 7 स्तंभों का पालन करना भी जरूरी है
1 शारीरिक
2मानसिक
3आध्यात्मिक
4 सामाजिक
5मनोरंजन
6 पर्यावरणिक
7 भावनात्मक
सेमिनार के अंत में मनोरोग नर्सिंग ऑफिसर रवि सिंह यादव द्वारा टेली मानस द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 14416 के बारे में एवं मनहित एप के बारे में जानकारी दी और बताया कि आश्रम में उपस्थित जिन वृद्धिजनों के पास मोबाइल है वह अपने फोन से टैली मानस में कॉल करके मानसिक परेशानी के बारे में बात सकते हैं और जिनके पास फोन नहीं है वह भी दूसरों के फोन से बात करके अपनी परेशानी को बता सकते हैं यह नंबर 24 घंटे निशुल्क उपलब्ध रहता है

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!