Advertisement

बॉर्डर पर अवैध वसूली बड़ा एक्शन, बलिया SP-ASP हटाए गए डाले गए वेटिंग में; CO समेत पूरी चौकी सस्पेंड; 7 पुलिसवालों के पर FIR, विक्रांत वीर नए एसपी

https://satyarath.com/

 बॉर्डर पर अवैध वसूली बड़ा एक्शन, बलिया SP-ASP हटाए गए डाले गए वेटिंग में; CO समेत पूरी चौकी सस्पेंड; 7 पुलिसवालों के पर FIR, विक्रांत वीर नए एसपी

रिपोर्टर: सन्तोष शर्मा

बलिया। योगी सरकार ने बलिया के एसपी देवरंजन वर्मा और एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी को हटा दिया है। दोनों वेटिंग में रखे गए हैं। सीओ सदर शुभ सुचित को सस्पेंड किया गया है। सरकार ने CO, SHO और चौकी इंचार्ज के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू कराई है, जो उनकी संपत्ति की जांच करेगी। देवरंजन की जगह PAC 37वीं वाहिनी से विक्रांत वीर को बलिया भेजा गया है।
ये कार्रवाई बलिया में यूपी-बिहार बॉर्डर पर अवैध वसूली की पुष्टि होने के बाद की गई। पुलिसवाले ही पैसे लेकर शराब, मवेशी और बालू लदे ट्रकों को बॉर्डर पार कराते थे। इनपुट के आधार पर ADG वाराणसी पीयूष मोर्डिया ने STF टीम के साथ सिविल ड्रेस में छापा मारा।
ADG बुधवार रात 12 बजे पहुंचे। उन्होंने 2 पुलिसकर्मियों सहित 18 लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इनमें 16 दलाल शामिल हैं। 7 पुलिसकर्मियों समेत 23 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष नरही समेत 5 पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!