जगन्नाथ पासवान हजारीबाग
हजारीबाग के सांसद ने संसद सत्र में हजारीबाग से लंबी दूरी के ट्रेनों के आवागमन की मांग की
सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग जिले के रेलवे स्टेशन से लंबी दूरी के पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग सदन से की है. सांसद ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र, हजारीबाग और रामगढ़ जिला से बना है. इन दोनों जिलों में कोल माइंस संचालित है यहां का कोयला देश के विभिन्न क्षेत्रों में रेलवे के माध्यम से भेजी जाती है. लेकिन हजारीबाग स्टेशन, बरही स्टेशन, बरकाकाना स्टेशन, पतरातू, रामगढ़ सहित अन्य स्टेशनों से लंबी दूरी की पैसेंजर ट्रेन का परिचालन बहुत कम है. उन्होंने सदन को बताया कि 30 लाख की आबादी का क्षेत्र बरकाकाना से रांची तक पहाड़ों को चिरकर रेलवे लाइन बिछायी गयी है. हजारीबाग, रामगढ़ स्टेशनों से पैसेंजर ट्रेन दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बैंगलुरु, सूरत, कोलकाता, अहमदाबाद सहित अन्य महानगरों के लिए रेलवे परिचालन यथाशीघ्र शुरू करने की मांग की बीजेपी सरकार के सांसद खुद बोल रहे थे तो क्या बीजेपी सरकार इनकी बात मानेगी?















Leave a Reply