Advertisement

बीकानेर- आशा सहायोगिनियों द्वारा ज्ञापन देने के बाद भी नही हुई कोई कार्रवाई, निकाली रैली किया प्रदर्शन दी आंदोलन की चेतावनी

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-आशा सहयोगिनियों युनियन श्रीडूंगरगढ बीकानेर ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों का ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी के मार्फत जिला कलेक्टर को दिया। प्रदर्शनकारियों को जनवादी महिला समिति की प्रदेश महासचिव सीमा जैन ने कहा कि अल्प मानदेय के महिलाओं का सरकार व विभाग द्वारा शोषण किया जा रहा है। राज्य कर्मचारी घोषित करने व 18000 रुपये न्यूनतम् मानदेय देने की जरूरत है जो पुरे देश में आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है 100 रुपये प्रति दिन मानदेय देना वो भी पांच-छः माह तक नहीं देना अन्याय है इसके लिए संगठन को मजबूत कर अधिकारीयों का घेराव करेंगे चिकित्सा विज्ञान भृष्टाचार में आकंठ डुबा हुआ है सभी को जागरूक होकर लड़ाई लड़नी होगी। आज आजाद हिन्द फोज के सुभाष चंद्र बोस की सारथी केप्टन लक्ष्मी सहगल की पुण्यतिथि पर उनको श्रदांजलि दी गयी। वरिष्ठ कर्मचारी नेता सोहन गोदारा ने कहा कि सभी मानदेय कार्मिकों को संगठित किया जायेगा तथा शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशिक्षण देकर आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। संघ की अध्यक्ष उर्मिला सिखवाल ने कहा कि समय पर मानदेय नही दे रहे हैं न ही अन्य लाभ का भुगतान करते है नोटिस व हटाने की धमकियाँ देते हैं उनका मुकाबला संगठन से ही करेंगे। सचिव अन्नपूर्णा ने कहा कि ओटीपी की व्यवस्था समाप्त की जावे या ऑनलाइन का कार्य ऑफिस में करवाया जाये अगर विभाग के ऐसे ही दबाव में कार्य करते रहे तो मजबूर होकर ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार करना पड़ेगा। सात दिन पूर्व ज्ञापन व नोटिस दिया लेकिन आज तक एक भी बिन्दु पर विभाग द्वारा काम नहीं किया है। आज उपखण्ड अधिकारी को स्पष्ट बोल दिया है की जल्दी समाधान नहीं किया तो आंदोलन किया जायेगा। इस दौरान से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!