अंकित वर्मा जिला ब्यूरो चीफ
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी -बाढ़ का कहर, शारदा नदी की तलहटी में फंसे 250 लोग; रेस्क्यू में जुटी एनडीआरएफ की टीम
लखीमपुर खीरी में बाढ़ का कहर जारी है। शारदा-घाघरा नदियां उफनाने से करीब 150 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। धौरहरा तहसील के गांव रैनी समदहा के 250 ग्रामीण शारदा नदी के उस तलहटी में फंस गए। इसका पता चला तो प्रशासन ने बाढ़ से घिरे ग्रामीणों को रेस्क्यू कराना शुरू किया।
एनडीआरएफ टीम ने गुरुवार 11 बजे तक 18 ग्रामीणों को रेस्क्यू किया है। करीब 20 वर्ष पहले आई बाढ़ के समय समदहा गांव के कटान पीड़ित शारदा नदी के पार बस गए थे। इस बार की बाढ़ में यह ग्रामीण फंस गए। ग्रामीणों के रेस्क्यू को लेकर एसडीएम राजेश कुमार मौके पर मौजूद हैं। पीड़ित परिवारों को लंच पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं।
उधर, सम्पूर्णानगर के ही विशेनपुरी, सुमेरनगर, घोला, निषाद नगर गांव से पटिहन-पलिया जाने वाले मार्ग पर तेज धार पानी चलने से बुधवार देर शाम पुल के पास सम्पर्क मार्ग कट गया।















Leave a Reply