Advertisement

बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक शव, जांच में जुटी पुलिस

www.satyarath.com

अंकित तिवारी बलिया

बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक शव, जांच में जुटी पुलिस

www.satyarath.comबलिया के रसड़ा नगर के स्टेशनरोड में सीताराम गली में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतक युवक किशन कुमार तिवारी (19) पुत्र देवेंद्र नाथ तिवारी सोमवार को पूजा सामग्री लेकर घर आया था। रात्रि समय वह खाना खाकर सो गया। सुबह जब उसे जगाने का प्रयास किया गया किंतु दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा न खुलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर लटक रहा था। परिजन सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार किशन मोहल्ले में सबसे मिल जुल कर रहता था। नेक स्वभाव का था। वह इंटर के पढ़ाई के बाद आईटीआई कर रहा था। वहीं परिजनों का कहना है कि सब कुछ ठीक चल रहा था। उसने ऐसा क्यों किया यह समझ नहीं आ रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!