Advertisement

बीकानेर-घुमचक्कर सर्किल को तोड़ा, ही देर मे घूमचक्कर से गुजरेगा विशालकाय टरबाइन पढ़े खबर फोटो सहित

न्यूज रिपोर्टर मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
नेशनल हाईवे 11, घुमचक्कर व सेसोमू स्कूल के पास हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई है और घूम चक्कर के आसपास जाम लगने से यातायात प्रभावित हो गया है। और आमजन परेशान होते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल 3 विशालकाय ट्रक कांडला पोर्ट से रवाना हुए थे जो श्रीडूंगरगढ़ में प्रवेश कर गए हैं। यह तीनों ट्रक फिलहाल सेसोमू स्कूल के पास खड़े है और नेशनल हाईवे पर यातायात स्थिति प्रभावित हो गईं है। वाहन धीरे धीरे गति से चल रहे है। कोई भी अप्रिय घटना न घटित हो इसके कारण घुमचक्कर की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाएंगी। ये तीनों ट्रक पानीपत रिफाइनरी तक जाएगा हज़ारो टन वजनी, करीब 400 टायरों वाले व करीबन 100 फीट लम्बे 3 विशालकाय टरबाइन श्रीडूंगरगढ़ से होकर गुजर रहे है। बता दे की 14 सितम्बर 2023 को भी इसी प्रकार 426 टायरों वाला एक विशालकाय टरबाइन यहां से गुजरा था। यह विशालकाय टरबाइन कांडला पोर्ट से पानीपत रिफाइनरी तक जा रहे है। यह टरबाइन कुछ ही देर मे श्रीडूंगरगढ़ से होते हुए सरदारशहर की तरफ जाएंगे। घूमचक्कर सर्किल को तोड़कर क्रेन द्वारा इनके गुजरने के लिए रास्ता तैयार किया जा रहा है। इस कारण चारो तरफ का यातायात प्रभावित हो रहा है। मौक़े पर पुलिस पहुंच गई है तथा व्यवस्था बनाने का प्रयास कर रही है।

[

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!