Advertisement

बीकानेर-JPL TEAM ने की नई पहल, बेसहारा पशुओं के लिए कलेक्ट और डोनट कार्यक्रम रख मनाया पालतू पशु स्मरण दिवस

न्यूज रिपोर्टर मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ में अनेकों सामाजिक संस्थायें अनेको युवा क्षेत्र में निःस्वार्थ भाव से अपनी सेवाए दे रहे है इसी क्रम में आज
जैन भाइयों की टीम ने भी एक नई पहल की शुरुआत की है श्री डूंगरगढ़ के इतिहास में पहली बार आज 5 जुलाई 2024 को जैन भाइयों की सशक्त युवा टीम JPL Team द्वारा Collect and Donate का कार्यक्रम रखा गया जिसके अंतर्गत पालतू पशु स्मरण दिवस मनाया गया ,
दिनभर कलेक्शन कर सभी कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न इलाके,गली–मोहल्ले,चारों बास एवं गौशाला के आस -पास पशु – पक्षियों के लिए गुड़,खल,बिस्किट,चुगा,इत्यादि की सेवा दी JPL की पूरी टीम ने यह विश्वास दिलाया है कि आने वाले समय में ऐसे अनेकों अनेक सेवा कार्यों में जुटे रहेंगे एवं संपूर्ण समाज के लिए हर सेवा कार्य में तत्पर रहेंगे। JPL TEAM ने अपने सभी सहयोगी दानदाताओ व कार्यकर्ताओ का आभार जताया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!