Advertisement

झांसी : कौन है हाथरस कांड का जिम्मेदार, हरिओम पाठक बोले तनख्वाह लेते हैं जनता के नौकर, जांच के बाद होगी सजा।

www.satyarath.com

रिपोर्टर “राहुल वर्मा”

दिनांक 4.7.2024

जनपद झांसी

 स्थान झांसी

 

कौन है हाथरस कांड का जिम्मेदार, हरिओम पाठक बोले तनख्वाह लेते हैं जनता के नौकर, जांच के बाद होगी सजा।

satyarath.com

झांसी, जिला जनकल्याण महासमिति झांसी एवं रानी झांसी फाउंडेशन के तत्वावधान मे रानी लक्ष्मीबाई पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई।

हाथरस की घटना में दिवंगत हुये लोगों को मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा को संबोधित संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष डा जितेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि हाथरस में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच जाने से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर काफी पीड़ादायक और अत्यंत दर्दनाक है। ह्रदय विदारक हुई इस घटना ने पूरे देशवासियों को झकझोर कर दिया।‌ दिवंगत लोगों के परिजनों पांच- पांच लाख रुपए तथा घायलों दो- दो लाख रुपये मुआवजा दिये जाने की मांग की गई। डा जितेंद्र ने कहा कि हमें धर्म को तो मानना चाहिए और आस्थावान होना भी सही है लेकिन धर्मांधता नहीं होनी चाहिए। वैज्ञानिक युग है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि धार्मिक बनिए धर्माधंता से दूर रहिए। श्रद्धांजलि सभा में हाथरस जैसी कोई दुखद घटना न हो इसके लिए प्रत्येक कार्यक्रम के लिए निर्धारित भीड़ हेतु मानक तय होना चाहिए इसके साथ ही संपूर्ण घटना की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो। उपस्थित जन समुदाय से यह भी अपील की गई कि हमें भी सार्वजनिक बड़े कार्यक्रम में सहभागिता के समय स्वयं की सुरक्षा और अपने पूरे विवेक का उपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर धर्माचार्य आचार्य पं हरीओम पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!