Advertisement

गांव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला सोनिकपुर निवासी अजय कुमार का शव

http://satyarath.com/

संतोष कुमार पाण्डेय
सत्यार्थ न्यूज़ अयोध्या

गांव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला सोनिकपुर निवासी अजय कुमार का शव

 

टिकैतनगर/बाराबंकी जनपद के थाना टिकेट नगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सोनिकपुर निवासी युवा पत्रकार अजय कुमार चौधरी का संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर फांसी के फंदे पर लटका मिला शव साथ मौके पर ही मोबाइल फोन व एक रस्सी पाई गई जिससे प्रतीत होता है की घटना को अंजाम दिया गया है वहीं घटना की जानकारी मिलने पर घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है परिजनो ने बताया फल बीती रात 11:00 बजे अजय कुमार चौधरी अपने घर से खाना खाकर पिताजी से ये कहकर बाहर गये थे कि में थोड़ी देर में अभी वापस आऊंगा लेकिन सुबह तक घर वापस नहीं आया तो सुबह 5:00 बजे गांव के लोगों ने गांव के बाहर झील के किनारे अजय को पेड़ से लटकते हुए देखा खबर मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया वहीं घटना की जानकारी संबंधित पुलिस अधिकारियों को दी सूचना पाकर पहुंचे थाना प्रभारी संजीत कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी जटाशंकर मिश्र एवं डॉग स्कूायड के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची वहीं घटना की जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी आखिर ये आत्महत्या है या फिर हत्या को आत्महत्या में तब्दील करने का प्रयास किया गया है किसी ने घटना को अंजाम दिया है इसका अभी तक खुलासा होना बाकी है वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है की डेड बाही को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद घटना का खुलासा किया जायेगा।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!