न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
दो जनो पर ढाणी में घुसकर परिवारजन के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला क्षेत्र के गांव बापेऊ से सामने आया है। बापेऊ निवासी अन्नाराम पुत्र केशुराम मेघवाल ने आरोप लगाते हुए इसी गांव के जीवणराम पुत्र तोलाराम, महेन्द्र पुत्र खीराजराम मेघवाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया की 28 जून को आरोपी ने रात 10 बजे उसे फोन पर ढाणी आने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी लाठियां लेकर उसके खेत के गेट पर खड़े रहे। आरोपी देर रात एकराय होकर खेत मे घुसकर उसकी पत्नी के साथ बदसलूकी करने लगे। आरोपियों ने पीड़ित सहित उसके माता पिता व भाई के साथ लाठियों से मारपीट की। पीड़ित का भाई चिमनाराम पास की ढाणी से आया तो आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गये। वारदात की शिकायत 29 जून को थाने दी परन्तु अब आरोपियों से जान माल का खतरा बताते हुए सुरक्षा की तथा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरु कर दी है।


















Leave a Reply