Advertisement

बीकानेर-Google हुआ देसी, अवधी और मारवाड़ी भाषा का मिलेगा मजा, जुड़ी ये 110 नई लैंग्वेज

न्यूज रिपोर्टर मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने के लिए प्रदेश में लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। राजस्थानी को संवैधानिक मान्यता के समर्थन में रोज नई जानकारियां और नए तथ्यों के साथ मायड़ भाषा प्रेमी अपना पक्ष रख रहे हैं। ऐसे में आज गूगल की ट्रांसलेट सर्विस में अन्य भारतीय भाषाओं के साथ ही राजस्थानी (मारवाड़ी) भाषा में अनुवाद की सुविधा शुरू करने से भाषा प्रेमियों में उत्साह की लहर है। विश्व की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी माने जाने वाली गूगल ने राजस्थानी को फिलहाल अपनी सुची में मारवाड़ी नाम से जोड़ा है लेकिन इस सूची में राजस्थानी को होना ही बड़ी बात माना जा रहा है। गूगल एक दिग्गज टेक कंपनी है, लेकिन वो लोगों के दिलों में ज्यादा से ज्यादा देसी बनकर रहना चाहती है। यही वजह है कि गूगल ट्रांसलेट में 110 नई भाषाओं को ग्लोबली जोड़ा गया गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोकल लोगों को गूगल ट्रांसलेट से जोड़ा जा सके। इस नए लैंग्वेज अपडेट के बाद गूगल ट्रांसलेट को 243 लैंग्वेज में उपलब्ध करा दिया गया है, जो पहले तक 133 हुआ करती थीं।

अवधी में कर पाएंगे ट्रांसलेट

गूगल ट्रांसलेट में जिन नई लैंग्वेज को जोड़ा गया है, उसमें इंडियन रीजन लैंग्वेज जैसे अवधी और मारवाड़ी शामिल हैं। साथ ही गूगल ने पंजाबी को नई लैंग्वेज के तौर पर शामिल किया है, जो पाकिस्तान में बोली जाती है। गूगल ने गूगल फीचर जैसे गूगल ट्रांसलेट को ज्यादा से ज्यादा लैंग्वेज तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। नवंबर 2022 में गूगल ने ऐलान किया था कि उसकी ओर से गूगल ट्रांसलेट और गूगल एआई मॉडल में करीब 110 नई लैंग्वेज को ऐड किया जाएगा, जो दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाती है। मौजूदा वक्त में करीब 614 मिलियन गूगल ट्रांसलेट यूजर है, जो पूरी दुनिया की पॉपुलेशन का करीब 8 फीसद है।लोकल लैंग्वेज का मिलेगा सपोर्ट गूगल अपने प्रोडक्ट को तेजी से एडवांस्ड बना रही है। इस कोशिश में गूगल की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल को एडवांस्ड बनाया जा रहा है। बीते 18 जून को गूगल ने भारत में नया मोबाइल ऐप जेमिनी लॉन्च किया था, जो कि 9 लोकल लैंग्वेज को सपोर्ट करता है। इसके अलावा मेटा ने मेटा एआई को भारत में लॉन्च किया है। यह एक एआई असिस्टेंड है, जो जल्द ही मेटा प्रोडक्ट जैसे वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर में देखने को मिल सक

ये रहेगी प्रक्रिया :

आपको इस सुविधा के उपयोग के लिए क्रोम में गूगल ट्रांसलेट के लिए www.translate.google.co.in पर जाकर डिटेक्ट लेंग्वेज पर वो भाषा जिसका अनुवाद करना चाहते हैं और उसके पश्चात ट्रांसलेट टैब में भाषाओं की सूची में मारवाड़ी का चयन करना होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!