Advertisement

लखीमपुर खीरी- जिला से 150 से अधिक अनुयायी गए थे हाथरस, एक महिला की मौत, एक अन्य लापता

अंकित वर्मा जिला ब्यूरो चीफ
लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी- जिला से 150 से अधिक अनुयायी गए थे हाथरस, एक महिला की मौत, एक अन्य लापता

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी और आसपास क्षेत्र के 150 से अधिक लोग हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने गए थे। हादसे का पता चला तो इनके परिजनों ने संपर्क साधना शुरू किया। एक महिला लापता है। इसके अलावा यशोदा पत्नी नत्थू लाल बहादुरगंज (खीरी) की मौत हो गई। प्रशासन भी जानकारी जुटाने में लगा है।

हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में हो रहे भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने को मोहम्मदी क्षेत्र के मानेपारा सिनसुना, पडरिया आदि गांवों के लोग दो बस से हाथरस गए। पडरिया गांव के रामशरण उनकी पत्नी और अन्य को मिलाकर 10 लोग हाथरस गए थे।

हादसे का पता चला तो रामशरण के परिजनों ने उनसे संपर्क किया। पता चला कि रामशरण और सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। उधर, मानेपारा सिनसुना निवासी विंदेश्वरी के लापता होने की बात पता चली। सम्पर्क न होने पाने पर उनके परिजन हाथरस रवाना हुए हैं। मोहम्मदी एसडीएम डॉ अवनीश कुमार ने बताया कि क्षेत्र से कौन कौन लोग हाथरस गए थे, इसकी जानकारी की जा रही है।

गोला और लखीमपुर से भी गईं थीं बसें 

बताया जा रहा है कि हाथरस के सत्संग में शामिल होने के लिए गोला और लखीमपुर से भी दो- दो बसें गईं थीं। इसके अलावा कस्ता क्षेत्र से भी श्रद्धालु हाथरस गए थे। हादसे के बाद से परिजन, सत्संग में गए लोगों से संपर्क कर रहे हैं।

मृतक के परिवार में मचा कोहराम 
हाथरस के सत्संग में हुई भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला के परिवार में कोहराम मचा है। सगे संबंधियों का आना शुरू हो गया है। उधर, सत्संग शामिल होने गए लोगों की वापसी भी शुरू हो गई है। जिले से मोहम्मदी,  गोला,  लखीमपुर आदि क्षेत्रों से करीब आठ बसों से लोग हाथरस गए थे।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!