न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चोरिया लगातार बढ़ रही है चोर दिनदहाड़े व बन्द घरों को निशाना बना रहे है इसी क्रम में क्षेत्र के गांव बिग्गा में चोरी के एक मामला सामने आया है बिग्गा निवासी किशनादेवी पत्नी लक्ष्मी नारायण आचार्य ने नामजद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है परिवादिया ने बिग्गा निवासी गांव के श्यामलाल पुत्र सुखाराम बावरी के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपने परिवार के साथ रामदेवरा दर्शन के लिए गयी थी। पीछे से आरोपी ने उसके घर में घुस कर गहने चोरी कर लिए और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच एसआई धर्मपाल को दी है।

















Leave a Reply