Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ फर्जी लेटर जारी करके विधायक की छवि खराब करने वाले के खिलाफ विधायक के निजी सचिव ने थाने में दोषियों के खिलाफ कारवाई करने की मांग

न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ़ पिछले पांच छह दिनों से सोशल मीडिया पर विधायक के नाम से एक फर्जी लेटर वायरल हो रहा है जिसमें विधायक के जाती वाद करने का आरोप लग रहा है हालाकि विधायक ने बताया की ये लेटर फर्जी है आज श्रीडूंगरगढ़ थाने में विधायक के निजी सचिव रजनीकांत द्वारा थाना अधिकारी इंद्र कुमार को एक परिवाद दिया गया। निजी सचिव ने आरोप लगाया है कि विधायक की छवि को खराब करने के लिए एक फर्जी डिजायर लेटर वायरल किया गया जिसमें विधायक का कोई लेना-देना नहीं है और इसमें जो भी आरोपी हैं उनके खिलाफ पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। अब पुलिस द्वारा इसमें पूरा अनुसंधान किया जाएगा और उम्मीद है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!