Advertisement

बीकानेर-फांसी का फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या मानसिक रूप से था परेशान पढ़े क्षेत्र से पूरी खबर

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आत्महत्या के मामले बढ़ रहे है आये दिन एक मामला सामने आ रहा है इसी क्रम में रविवार को क्षेत्र के गांव सत्तासर में मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने
फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 38 वर्षीय श्रवणसिंह पुत्र सुगनसिंह राजपूत ने गांव की रोही में स्थित अपने खेत की ढाणी के झोंपड़े में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार में केवल वही विवाहित था और पत्नी भी लंबे समय से उसके साथ नहीं रहती थी। एक वर्ष पूर्व एक दुर्घटना में मृतक ने एक पैर भी गवां दिया था। वह मानसिक तनाव में था और बीती रात उसने आत्मघाती कदम उठाया। मृतक के चाचा रतनसिंह ने पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवाई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!