Advertisement

बीनागंज – देश मे पोलियो से कोई दिव्यांग न हो, दिव्यांग कालूराम देते है फ्री पल्स पोलियो अभियान में सेवा

बीनागंज से निखिल गोयल के साथ सत्यनारायण नामदेव की रिपोर्ट

देश मे पोलियो से कोई दिव्यांग न हो, दिव्यांग कालूराम देते है फ्री पल्स पोलियो अभियान में सेवा

बीनागंज-मध्यप्रदेश अपनी दिव्यांगता से जूझ कर जीवन यापन करने वाले कालूराम सेन को दिव्यांग होने के बाद जिंदगी में कितनी कठिनाइया झेलना पड़ती है ये उनके दिल में हमेशा चुभती है। उनका कहना है कि हमारे भारत में ऐसा कोई दिव्यांग बालक बालिका न हो जो मेरी तरह कठिनाइयां झेल कर अपना जीवन निर्वाह करें।

इसलिए समाजसेवी दिव्यांग कालूराम सेन विगत कई वर्षों से घर-घर, मजरा,टोला, सड़को पर रह रहे मूर्तिकार, जड़ी बूटी बेचने वाले, ईंटों के भट्टो पर जाकर बच्चों को ढूंढ ढूंढ कर दवा पिलाने का काम करते हैं।इस सेवा कार्य मे इनके सहयोगी के रूप में हीराबाई साथ में रहकर सेवा देती है। हमारा चैनल उनके जज्बे को सलाम करता है। *

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!