न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
क्षेत्र के एक गांव में एक 19 वर्षीय युवती ने थाने पहुंच कर जसवंतगढ़, लाडनू निवासी आनंद पुत्र पूर्णाराम मेघवाल के खिलाफ के अश्लील फोटो वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे 12 माह से परेशान कर रहा था। 6 जून 2024 को दोहपर करीब 12.30 बजे उसके पिता व भाई टयूबवेल पर गए थे और भाभी पड़ौस में गई थी। आरोपी उसके कमरे में जबरदस्ती घुस गया और चाकू निकाल कर पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उसके कपड़े उतार दिए। आरोपी ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए और वीडियो बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। और आरोपी ने उसके पिता के रखे हुए 30 हजार रूपए ले लिए व साथ चलने के लिए धमकाया। आरोपी उसे जबतदस्ती कार में सुजानगढ़ लेकर गया और वहां एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां से आरोपी उसे नागौर ले गया और नागौर में भी एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। यहाँ से आरोपी उसको अगले दिन 7 जून को उसे जोधपुर भी लेकर गया और वहां उसे सात आठ दिन तक होटल में डरा धमकाकर अपने पास रखा और प्रतिदिन उसके साथ दुष्कर्म करता रहा पुलिस ने पीड़िता की परिवाद पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया व जांच एसआई मलकीतसिंह को सौंप दी गई है।

















Leave a Reply