न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
कल श्रीडूंगरगढ़ में भीम सेना प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र मेघवाल नोसरिया व सुखराम कल पानी की टंकी पर चढ़के आत्महत्या की धमकी दे रहे थे। इस प्रकरण के बाद आज पुलिस पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने के प्रकरण के बाद आज पुलिस द्वारा बड़ी संख्या में लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मिली जानकारी के अनुसार कल राजेंद्र मेघवाल नोसरिया सुखराम पानी की टंकी पर चढ़ गए और आत्महत्या करने की धमकी देने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तहसीलदार राजवीर सिंह सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा भीड़ जमा हो गई और माहौल गर्मागया लगातार प्रयास के बाद भी युवक नहीं माने तो उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई इसके बाद एसएचओ इन्द्र कुमार एसडीम उमा मित्तल डिप्टी निकेत पारीक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवरान मौके पर पहुंचे और वार्ता करके युवकों को नीचे उतारा गया। पुलिस प्रशासन द्वारा आम लोगों का जीवन संकट में डालने हंगामा करने आत्महत्या का प्रयास करने न्यूसेंस पैदा करने जैसी कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। सब इंस्पेक्टर मलकीयत सिंह द्वारा राजेंद्र नोसरिया, सुखराम, श्रवण राम, त्रिलोक चन्द जिला अध्यक्ष भीमसेना, हरीराम, वआठ अन्य के खिलाफ़ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।


















Leave a Reply