Advertisement

बीकानेर-पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से कुछ खबरें एक साथ

न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

1.वार्ड पंच के उपचुनाव ने बनी सहमति, निर्विरोध ही जीते वार्ड पंच-

ग्राम पंचायत मोमासर वार्ड नं. 6 में होने वाले उपचुनाव में सुनीता को निर्विरोध वार्ड पंच चुना गया है। जानकारी के अनुसार यहां सिर्फ 1 ही उम्मीदवार सुनीता ने नामांकन दाखिल किया था। वार्ड नं. 6 से नथाराम मेघवाल की पौत्र वधु सुनीता निर्विरोध वार्डपंच चुनी गई है। जिसके बाद वार्डपंच सुनीता का ग्रामीणों द्वारा पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया और बधाई दी गई। इस मौके पर वार्ड 6 के निवासी और पंचायत मोमासर और उपसरपंच जुगराज संचेती ने नए वार्डपंच को बधाई दी। निर्विरोध जीत के बाद वार्ड 6 के उत्तरादा का बास व अम्बेडकर मौहल्ला का बास और पूरे वार्ड में जश्न का माहौल है। इस अवसर पर गांव के हुलाशा राम मेघवाल, डूंगर राम जिनागल, मनफूल गोदारा, प्रभू राम गोदारा, मुनिराम सारण अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

मोमासर वार्डपंच उपचुनाव में सुनीता को चुना गया निर्विरोध

वहीं बरजांगसर के वार्ड 7 में भींयाराम पुत्र पुराराम का एक ही आवेदन प्राप्त हुआ है। कल इन आवेदनों की संविक्षा की जाएगी। बता देवें दोनों ही स्थानों पर आवेदन सही पाए जाने पर निर्विरोध वार्ड पंच के नाम की घोषणा नियमानुसार कर दी जाएगी।

2.

श्रीडूंगरगढ़ में किया सांसद राहुल कस्वां का स्वागत

लोकसभा चुनावों में पूरे राज्य में सबसे अधिक चर्चित हॉट सीट चूरू की रही जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वा थे जिन्होंने भाजपा छोडकर कांग्रेस जॉइन की थी और भारी मतों से जीतकर आये थे चूरू के सांसद राहुल कस्वां गुरूवार को चुरू से बीकानेर जाने के दौरान श्रीडूंगरगढ़ में रूकें। श्रीडूंगरगढ़ में कई जगहों पर उनका स्वागत हुआ एवं क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उत्साह से उनका स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में सूडसर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीराम भादू की अगुवाई में कस्वां का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भादू सहित पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, विमल भाटी, सोहनलाल महिया, मनोज पारख, राजेश मंडा, मूलाराम थोरी, रामकिशन गावडिया, रमेश प्रजापत, मास्टर प्रभूराम बाना, गोर्वधन खिलेरी, अयूब खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें और कस्वां का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संयोजन विजयराज सेवग ने किया एवं इस दौरान कस्वां ने अपनी जीत को प्रजातंत्र की जीत बताते हुए जनता के विपरीत अपनी ताकत का इस्तेमाल करने पर जनता द्वारा जवाब दिए जाने की बात कही। कस्वां ने प्रजातंत्र बचाने के लिए सक्रिय होकर कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान भी किया।

श्रीडूंगरगढ सांसद राहुल कस्वां का किया स्वागत अभिनदंन।

शेरूणा में भादू की अगुवाई में हुआ अभिनंदन ।

सांसद राहुल कस्वां के चूरू से बीकानेर जाते हुए श्रीडूंगरगढ़ के बाद गांव शेरूणा में होटल तेजा गार्डन पर भी भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, राजेश भादू, बालूराम, शंकर जाखड़, दानाराम महिया, सीताराम गोदारा, नत्थाराम मेघवाल, तिलोकाराम, राजूनाथ, कैलाश गोदारा, लेखराम गोदारा, गौरीशंकर गोदारा, भंवरलाल मेघवाल आदि ने कस्वां का अभिनंदन किया। यहां पर पीलीबंगा के कांग्रेस विधायक विनोद गोठवाल का भी अभिनंदन किया गया। विधायक एवं सांसद ने कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ संघर्ष करने को कहा।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-गांव शेरूणा में तेजा गार्डन में किया गया कस्वां का अभिनंदन।

शेरुणा में तेजा गार्डन में अभिनंदन के दौरान पीलीबंगा विधायक ने भी किया राहुल कस्वा का स्वागत

3.

प्रदेशाध्यक्ष सहित भीम सेना पदाधिकारियों का हुआ
अभिनंदन डीजे के साथ स्वागत रैली निकाली-

भीम सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र नौसरिया का क्षेत्र के गांव रीड़ी में अभिनंदन किया गया। बुधवार रात को हुए कार्यक्रम में नौसरिया के रीड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों ने रथ पर बैठा कर डीजे के साथ स्वागत रैली निकाली एवं इस दौरान भीम सेना के जिला प्रभारी सीताराम बरोड़, जिला अध्यक्ष तिलोकाराम, तहसील अध्यक्ष बीरबल देवाला, किशन बेनाथा, छगन कताला आदि भी साथ रहे। कार्यक्रम में बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए एवं राजेन्द्र नोसरिया ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर अपने समाज और राष्ट्र हित में नेक कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नौसरिया के साथ जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष व तहसील अध्यक्ष का साफा पहना कर एवं माल्यापर्ण कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में पुरखाराम, पोकरराम, डूंगर मायल, मदनलाल, चेनाराम, कालूराम, सुभाष, कालूराम, हरिराम, तिलोक बरोड़, किशोर, रामलाल, अरुण, ओमप्रकाश, अमराराम, नानूराम, रमेश, देवीलाल, कालूराम नायक, मोटाराम कालवा, गिरधारी कालवा, राजूराम कालवा, कालूराम कालवा, लिलाधर कालवा, केसर, राकेश, पप्पु भाट, हरीराम, चोखाराम, रामचन्द्र, भिखाराम, बुधाराम, दोलाराम, गोपाल, आसू, रामु गिवारीया, मघाराम, भगतसिंह, मालाराम, बालूराम कालवा, चेतन, पोकरराम, मोतीराम, रतनलाल, अरुण कालवा, पुनाराम, रामलाल, खुमाराम, रत्तीराम, लिछुराम, जीताराम, रामावतार गिवारीया, श्रवण भाट, किशन भाट, ओमाराम ढोली, मानाराम कालवा, विजयपाल कालवा, सिताराम, रामसवरूप, मुकेश, मनोज कुमार, शंकरलाल, सुरेशकुमार, कमल देव, लीलाधर मायल, अरविन्द कुमार, कालुराम नायक, मुकेश मायल, दौलतराम, सोनू धानिया, सुखदेव रिड़ी सहित बड़ी संख्या में रीड़ी के ग्रामीण मौजूद रहे।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- गांव रीड़ी में किया गया भीम सेना पदाधिकारियों का किया स्वागत अभिनंदन।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!