Advertisement

बीकानेर-पढ़े जिले व आस-पास की खबरें एक साथ

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

1.ब्याज नहीं दिया तो कर दियाध कृषि भुमि हड़पने का दावा धोखाधड़ी के आरोप-ब्याज के पैसे नहीं देने पर खाली स्टांप का दुरूपयोग करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में मुरलीधर व्यास कॉलोनी के रहने वाले सत्यनारायण पंचारिया ने पारसमल बिश्रोई, संजय कुमार, बंशीलाल विश्नोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना मुरलीधर व्यास कॉलोनी में 4 जनवरी 2012 की है। इस सम्बंध में प्राथी ने बताया कि उसके आरेपियों से एक लाख रूपए ब्याज पर लिए थे।
2.अचनाक पहुंचा पुलिस भारी जाब्ता,मची अफरा तफरी-
बीकानेर। नयाशहर इलाके में एक मौहल्ले में अचानक भारी पुलिस जाब्ता पहुंचने से एकबारगी अफरा तफरी मच गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नयाशहर इलाके के झंवरों के चौक में जुए खेलने की सूचना पुलिस को मिली इस पर पुलिस ने भारी पुलिस बल चारों तरफ तैनात कर दिये नत्थुसर गेट से लेकर झंवरों के चौक तक साथ में महिला पुलिसकर्मी भी रही। लेकिन पुलिस की सूचना लीक होने से बैरंग लौटना पड़ा। ज्ञात रहे पुलिस पिछले दिनो इसी इलाके के एक घर में छापा मारकर 17 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा था। उसके बाद नत्थुसर गेट पर पुलिस ने एक घर में दबिश देकर 16 लोगों को दबोचा। उसके बाद भी पुलिस को झंवरों के चौक में स्थित एक घर लगातार जुआ खेलने की शिकायत मिल रही थी। बुधवार को पुलिस को पुख्ता सूचना थी कि कुछ लोग एक घर में बैठकर जुआ खेल रहे है इस पर पुलिस ने दबिश दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही जुआरी मौके से फरार हो गये इस तरह पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
3.बीकानेर में चेन स्नेचिंग गिरोह सक्रिय, इस हाइवे पर दो महिलाओं के गले से तोड़ी चेन-बीकानेर।शहर में लूट खसोट की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरेराह दो महिलाओं के गले से चेन तोड़ ली गई। जेएनवीसी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बसन्ती देवी पत्नि बलदेवदास ओझा निवासी मोहता चोक और सरोज पत्नि ज्ञान प्रकाश निवासी एमडीवी कॉलोनी बीकानेर की ओर से दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया है कि 18 जून को रात 9 बजे खाटुश्याम मंदिर जयपुर रोड पर किसी अज्ञात शख्स ने उनके गले में पहनी हुई सोने की चेन पुलिंग कर तोड़ ली। पुलिस ने लिखित रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
4.बीकानेर: दो अलग-अलग जगहों पर शराब के नशे में दो की मौत-बीकानेर। शराब के नशे में दो लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। दोनो घटनाएं अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आयी है। पहली खबर सदर थाना क्षेत्र से सामने आयी है। इस सम्बंध में ईश्वरचंद ने मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका भाई शराब पीने का आदि था। अत्यधिक शराब पीने के कारण उसके भाई की मौत हो गयी। वहीं दूसरी खबर श्रीडूंगरगढ़ से सामने आयी है। जहां पर शराब के नशे में आत्महत्या कर ली। इस सम्बंध में मृतक के भाई सांवरमल ने मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके भाई मुखराम ने रीडी गांव में अत्यधिक शराब पीने के कारण नशे में खुद पानी में गिरकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
5.पति ने बच्चों के सामने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को उतरा मौत के घाट-श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ कस्बे में एक पति ने अपने बच्चों के सामने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। गृह क्लेश के चलते हत्या की बात सामने आई है। पड़ोसी की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मामला सदर थाना क्षेत्र के गुरुसर मोडिया गांव के चक 26 MOD में मंगलवार रात 12 बजे का है। पड़ोसी ने अभय कमांड सेंटर को दी सूचना थानाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि रात करीब 12:30
बजे पड़ोसी अमरजीत सिंह ने अभय कमांड सेंटर को घटना की जानकारी दी। इसके बाद अभय कमांड सेंटर ने सदर थाने में हत्या की सूचना दी। जिसमें बताया कि कुलदीप (42) पुत्र जगदीश मीकि ने पत्नी वीरपाल कौर (38) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद थाना पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची। जहां पर वीरपाल कौर का शव चारपाई पर लहूलुहान हालत में पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया है। वहीं घटनास्थल को सील कर दिया। वहीं वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की सूचना FC और MOB की टीम को दी। जिसके बाद FSLऔर MOB की टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। बच्चों के सामने पत्नी पर किए ताबड़तोड़ वार
सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना मंगलवार रात्रि उस समय की है जब कुलदीप अपनी पत्नी वीरपाल और 2 बच्चों के साथ घर के आंगन में सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वीरपाल और कुलदीप में किसी बात को लेकर अनबन इस बीच कुलदीप घर के अंदरुनी कमरे में दवाई लेने के बहाने गया और कुल्हाड़ी उठा लाया। उसने आव देखा ना ताव वीरपाल के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। यह माजरा देख दोनों बच्चे घबरा गए और उन्होंने शोर मचा दिया।बच्चों का शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे बच्चों का दी शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर दौड़े आए। मगर इस बीच आरोपी कुलदीप फरार हो गया। इसके बाद अमरजीत सिंह नामक ग्रामीण ने अभय कमांड सेंटर में घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद सरपंच गुरखेत सिंह भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मृतका के पीहर पक्ष को वारदात से अवगत करवाया। आरोपी है मानसिक बीमार कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी कुलदीप पिछले कई सालों से मानसिक रूप से बीमार है। जिसका श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल से इलाज भी चल रहा है। इस मानसिक बीमारी की वजह से पहले भी पति-पत्नी में अनबन होने की बात सामने आई है। 18 साल पहले हुई थी शादी गुरुसर मोडिया गांव के सरपंच गुरखेत सिंह ने बताया कि कुलदीप अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ 26 MOD चक में रहता था और खेत में मजदूरी दिहाड़ी कर अपना जीवन यापन करता था। कुलदीप की 18 साल पूर्व शादी हुई थी। उसके 14 वर्ष की एक बेटी और 10 साल का एक बेटा है। मृतका वीरपाल का पीहर पीलीबंगा क्षेत्र के सरावांवाला गांव में स्थित है। भाई ने हत्या का केस दर्ज वीरपाल कौर के छोटे भाई बिट्टू सिंह पुत्र मोदनराम निवासी गांव संराववाला ने बहनोई कुलदीप सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया गया है। परिवाद में बताया कि उसकी बहन वीरपाल कौर की 18 वर्ष पूर्व कुलदीप सिंह पुत्र जगदीश सिंह वाल्मीकि के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वे 26MOD में निवास करते थे।
बिट्टू सिंह ने आरोप लगाया कि बहनोई कुलदीप सिंह शराबी और नशेडी था, जो आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। इस संबंध में कई बार पंचायतें भी की गई। जिसमें कुलदीप सिंह को समझाने का प्रयास किया गया। मगर उस पर कोई असर नहीं हुआ। इस बीच वह रात्रि को शराब पीकर घर आया और कुल्हाड़ी के वार से उसकी बहन पर हमला कर दिया, जिउसकी मौत हो गई।सीआई कृष्ण कुमार ने बताया कि फिलहाल शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!