न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव लाधड़िया में एक 17 वर्षीय युवती लापता होने पर एक पिता ने थाने पहुंचकर अपनी बेटी को ढूढ लाने की गुहार लगाई। गांव लाधड़िया निवासी रतनराम ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया की उसकी 17 वर्षीय पुत्री बुधवार दोपहर को घर से निकली और लौट कर नहीं आई। परिवादी ने आस पड़ौस तथा गांव में उसे ढूंढा पर वह नहीं मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह ने युवती की तलाश प्रारंभ कर दी है।


















Leave a Reply