न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
क्षेत्र में लगातार अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही है हर रोज नये मामले सामने आते है इसी क्रम में आज क्षेत्र के तोलियासर निवासी सुशीला देवी पत्नी शैतानसिंह सुनार ने
श्रीडूंगरगढ़ थाने में जबरन खेत में घुसकर उसके व परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव तोलियासर निवासी सुशीला देवी पत्नी शैतानसिंह सुनार ने इसी गांव के सीताराम पुरोहित, मघराज पुरोहित, श्रीडूंगरगढ़ निवासी मूलचंद व उदरासर निवासी तेजाराम जाट के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि तोलियासर गांव की रोही में स्थित उसके खेत पर कब्जा करने की नियत से आरोपियों ने 12 पट्टियां तोड़ दी व तारबंदी को उखाड़ दिया। परिवादिया व उसके पति तथा परिवार के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम को सौंप दी है।


















Leave a Reply