न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियो हेतू उपखण्ड अधिकारी मितल ने सभी विभागों को किया निर्देशित : डॉ बुडानिया
श्रीडूंगरगढ़। दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के नोडल प्रभारी डॉ संजय बुडानिया ने जानकारी देते हुए बताया। मंगलवार शाम 4 बजे जिला प्रशासन व आयुर्वेद विभाग की ओर से जारी आदेशानुसार उपखण्ड कार्यालय में योग दिवस कार्यक्रम की तैयारी हेतू विशेष मीटिंग रखी गई जिसमें उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल तहसीलदार राजवीर सिंह कड़वासरा, नायब तहसीलदार, बीडीओ, चिकित्सा विभाग से, नगरपालिका से कमल चांवरिया,शिक्षा विभाग सीईबीओ ओम प्रकाश प्रजापत, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पर्व नोडल प्रभारी डॉ पवन गोदारा, योग प्रशिक्षक ओम प्रकाश कालवा इत्यादि मौजूद रहें उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल ने सभी विभागों को पाबंद करते हुए सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं को एक साथ होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।



















Leave a Reply